जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बेटे और बेटियों में बराबर जमीन बांटना चाहते थे पिता, बेटे ने ट्रैक्टर से कुचलकर मारा
जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बेटे और बेटियों में बराबर जमीन बांटना चाहते थे पिता, बेटे ने ट्रैक्टर से कुचलकर मारा
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने अपने पिता की हत्या के आरोप में एक बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन विवाद के चलते ट्रैक्टर से टक्कर मारकर अपने पिता की जान ले ली थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।
यह घटना 25 जून की रात को हुई थी। 26 जून को बाढड़ा, हरियाणा निवासी राकेश ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके साले शमशेर सिंह पुत्र महावीर (ढोसी निवासी) ने अपने पिता महावीर को गांव की सार्वजनिक धर्मशाला से घसीटते हुए बाहर सड़क पर लाकर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से अपने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उनकी हत्या कर दी।
पिता-पुत्र के बीच पिछले दो-तीन वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसका मुख्य कारण जमीन का बंटवारा था। मृतक महावीर प्रसाद अपनी 30 बीघा जमीन को बेटी और बेटे में बराबर बांटना चाहते थे, जबकि आरोपी शमशेर सिंह पूरी जमीन अपने नाम करवाना चाहता था। इस विवाद को लेकर वे दोनों अलग-अलग रहते थे और रिश्तेदारों ने भी कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कावेंद्र सिंह ने एक विशेष टीम का गठन कर वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शमशेर सिंह को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ट्रैक्टर की टक्कर से महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई।
थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस टीम में थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया के साथ एएसआई पतराम, कांस्टेबल रोहिताश, कपिल और पंकज कुमार भी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231067

