[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में प्लस पोलियो अभियान शुरू:26,857 बच्चों को दवा पिलाने 404 टीमें गठित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में प्लस पोलियो अभियान शुरू:26,857 बच्चों को दवा पिलाने 404 टीमें गठित

खेतड़ी में प्लस पोलियो अभियान शुरू:26,857 बच्चों को दवा पिलाने 404 टीमें गठित

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड में प्लस पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। गोठड़ा के शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय स्कूल में बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव की अध्यक्षता में इसका शुभारंभ किया गया। इस तीन दिवसीय अभियान के तहत खेतड़ी ब्लॉक में पांच वर्ष तक के 26,857 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इसके सफल संचालन के लिए 404 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें कुल 857 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। अभियान 28 जून से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगा।

202 पोलियो बूथ बनाए

ब्लॉक क्षेत्र में 202 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां अभियान के पहले दिन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद, छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए विशेष टीमें घर-घर जाकर कार्य करेंगी। यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

इस दौरान डॉ. यादव ने अभियान की माइक्रोप्लानिंग, बूथ व्यवस्था, वैक्सीन उपलब्धता और निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर आरआरटी प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी, डॉ. रूपेश सैनी, सेक्टर प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, अनिल भंडारपाल, दीपक राणा, रविंद्र, अशोक कुमार, मंगेजाराम, सहीराम और होशियार सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles