झाड़ेवा में बारात पर हमला,दूल्हे पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास:पत्थरबाजी के बाद लाठी, सरिए, कुल्हाड़ी से वार; आधा दर्जन बाराती घायल
झाड़ेवा में बारात पर हमला,दूल्हे पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास:पत्थरबाजी के बाद लाठी, सरिए, कुल्हाड़ी से वार; आधा दर्जन बाराती घायल
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के झाड़ेवा गांव में शनिवार देर रात एक बारात पर हमला हो गया। इस घटना में करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घोड़ी पर बैठे दूल्हे पर पिकअप चढ़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन घोड़ी वाले की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर बलारां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक गांव में मौजूद रही। सभी घायलों को नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, झाड़ेवा निवासी भंवरलाल गर्वा की बेटी सारिका का विवाह नवलगढ़ के भोड़की निवासी जवाहराराम बोयल के बेटे सोनू से हो रहा था। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारात गांव पहुंची। दूल्हे के भाई और प्रत्यक्षदर्शी सतीश कुमार ने बताया कि रात नौ बजे के आसपास गांव के मुख्य चौक में गौरवा की रस्म के बाद बारात ढुकाव के लिए आगे बढ़ी। इसी दौरान पास की एक गली से अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई।
पत्थरबाजी के बाद 10-12 लोग लाठी, सरिए और कुल्हाड़ी लेकर बारातियों पर टूट पड़े। इस हमले में सुशील कुमार के कंधे पर कुल्हाड़ी से गंभीर चोट आई। रोहित, विजेंद्र गिल और आशीष सहित कई अन्य बाराती पत्थरबाजी और लाठी के वार से घायल हो गए। सभी घायलों को नवलगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों में से एक व्यक्ति ने संकरी गली में घोड़ी पर बैठे दूल्हे को निशाना बनाते हुए उस पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, घोड़ी वाले की सतर्कता और सूझबूझ के कारण दूल्हे की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
बारात पक्ष का कहना है कि उन्हें हमले के पीछे के कारण की कोई जानकारी नहीं है। उनका दावा है कि पटाखों की कोई चिंगारी भी किसी के घर तक नहीं गई थी फिर हमला क्यों किया गया उनकी समझ से बाहर है। बलारां थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231091

