छापर में पुरानी परंपरा के तहत बारिश के लिए यज्ञ:चौघड़िया मंदिर में लोगों ने आहुतियां दी, स्थानीय कलाकारों की भजनों को लेकर प्रस्तुतियां हुई
छापर में पुरानी परंपरा के तहत बारिश के लिए यज्ञ:चौघड़िया मंदिर में लोगों ने आहुतियां दी, स्थानीय कलाकारों की भजनों को लेकर प्रस्तुतियां हुई
छापर : छापर कस्बे के प्राचीन चौघड़िया मंदिर में शनिवार को पर्याप्त वर्षा और खुशहाली की कामना को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया। यह सदियों पुरानी अनूठी परंपरा का हिस्सा है, जिसका निर्वहन हर वर्ष किया जाता है।
चौघड़िया भेरुजी महाराज मंदिर पुजारी परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस यज्ञ में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित प्रहलाद शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। यज्ञ से एक दिन पूर्व, शुक्रवार रात्रि को मंदिर प्रांगण में विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
पुजारी परिवार की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या शांति देवी नाई ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसका निर्वहन आज भी पूरी निष्ठा के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष मंदिर प्रांगण में पर्याप्त वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए यह आयोजन होता है।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार, देवेश, चंचल दुधोड़िया, सत्यनारायण स्वामी, मोहनलाल फूलभाटी, मनीष रक्षक, कन्हैया लाल सेन, निर्मल कुमार स्वामी, मनोज कुमार स्वामी, संजय कुमार हर्षवाल, श्री बाल गणेश सेवा समिति के बंटी भाई, राजकुमार स्वामी, रामगोपाल नाई, ओमप्रकाश गोस्वामी, मन्नालाल फूलभाटी, निरंजन दर्जी, जितेंद्र दर्जी, भागीरथ कुलड़िया सहित कस्बे के अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2230148

