[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को, 34 केंद्रों पर 10,799 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को, 34 केंद्रों पर 10,799 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को, 34 केंद्रों पर 10,799 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

झुंझुनूं : वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार, 28 जून को जिले में किया जाएगा। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि जिले में कुल 10,799 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें झुंझुनूं में 7,128, बगड़ में 1,728 और नवलगढ़ में 1,943 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें झुंझुनूं शहर में 23, बगड़ में 6 और नवलगढ़ में 5 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाने तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77