[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में खेजड़ी काटते समय नीचे गिरा ​किसान:रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, पैर फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में खेजड़ी काटते समय नीचे गिरा ​किसान:रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, पैर फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती

खेत में खेजड़ी काटते समय नीचे गिरा ​किसान:रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, पैर फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती

चूरू : चूरू के नेठवा गांव में शनिवार दोपहर खेत में खेजड़ी काटते समय 63 वर्षीय किसान शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। खेजड़ी से नीचे गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर लिया गया।

अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरे

घायल किसान के बेटे ताराचंद ने बताया कि शनिवार को उनके पिता खेत में खेजड़ी काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पेड़ से नीचे गिर पड़े। गिरते ही वे दर्द से कराहने लगे, जिसके बाद परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

रीढ़ में गंभीर चोट, पैर में फ्रैक्चर

डीबी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने किसान का प्राथमिक इलाज किया। जांच में सामने आया कि शंकरलाल की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है और उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।

Related Articles