जसरापुर में मूंग बीज किट वितरण पर भेदभाव का आरोप:52 किट बांटे गए, ग्राम पंचायत में लगभग 779 किसानों के खाते
जसरापुर में मूंग बीज किट वितरण पर भेदभाव का आरोप:52 किट बांटे गए, ग्राम पंचायत में लगभग 779 किसानों के खाते
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम पंचायत भवन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसल की बुवाई के लिए किसानों को मूंग बीज के 52 मिनी किट वितरित किए गए। प्रत्येक किट में 4 किलोग्राम बीज था। वितरण की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान जन आधार कार्ड और खेतों की जमाबंदी लेकर पहुंचे, लेकिन सीमित संख्या में किट होने के कारण कई किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
कृषि पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जसरापुर ग्राम पंचायत के लिए कुल 52 मिनी किट उपलब्ध कराए गए थे। इनमें 36 किट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एवं सामान्य वर्ग के किसानों के लिए तथा 16 किट अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के किसानों के लिए निर्धारित थे। उन्होंने पुष्टि की कि सभी उपलब्ध किट पात्र किसानों को वितरित कर दिए गए हैं।
बीज वितरण के दौरान कई किसानों ने व्यवस्था पर भेदभाव का आरोप लगाया। किसान टीकू सैनी, मनीषा कुमारी, प्रेम देवी, सरिता मेघवाल, जितेंद्र कुमावत, भाताराम चनेजा और सुभाष कुमावत ने बताया कि कुछ किसानों को आते ही बीज दे दिया गया, जबकि अन्य घंटों तक लाइन में इंतजार करते रहे। इस पर नाराज किसानों ने ग्राम पंचायत भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पारदर्शी तथा निष्पक्ष वितरण की मांग की।
सभी किसानों को बीज उपलब्ध कराने की मांग
किसानों ने बताया कि जसरापुर ग्राम पंचायत में लगभग 779 किसानों के खाते हैं, जबकि पूरे क्षेत्र के लिए केवल 52 मिनी किट भेजे गए। किसानों कहना है कि यह संख्या उनकी आवश्यकता की तुलना में बहुत कम है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि बीज वितरण की सूचना सभी ग्रामीणों तक समय पर नहीं पहुंचाई गई। इसके कारण ग्राम पंचायत भवन के आसपास के किसानों को अधिक लाभ मिला, जबकि दूर-दराज के कई किसानों को वितरण की जानकारी ही नहीं मिल सकी।
किसानों ने कृषि विभाग और राज्य सरकार से अतिरिक्त मूंग बीज मिनी किट उपलब्ध कराने, वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सभी पात्र किसानों तक समय पर सूचना पहुंचाने की मांग की है। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से ही किसान समय पर खरीफ फसल की बुवाई कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2229642


