हुकमपुरा रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 का भव्य समापन
पिचानवा को हराकर मंड्रेला बनी चैंपियन, इजाज सैय्यद बने मैन ऑफ द सीरीज
मंड्रेला : हुकमपुरा रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन -1 का बुधवार देर रात भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंड्रेला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिचानवां की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिचानवां की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। मंड्रेला के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। निर्धारित ओवरों में पिचानवां की टीम केवल 81 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंड्रेला की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवरों में ही 82 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और एकतरफा अंदाज में फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मंड्रेला के कर्ण शेखावत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मंड्रेला के स्टार खिलाड़ी एवं राजस्थान एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध इजाज सैय्यद को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज बनने पर इजाज सैय्यद ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया, जिसके दम पर मंड्रेला की टीम चैंपियन बनी। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227076


