छात्रों और अभिभावकों की मजबूत आवाज बनेगी कांग्रेस-हाकम अली
सुजानगढ़ में कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित, नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : लाडनूं रोड स्थित आरके गार्डन में बुधवार को चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा में आयोजित युवा संवाद एवं रैली को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव देखा।
पेपर लीक सरकार का फेल्योर-विधायक हाकम अली
कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए फतेहपुर विधायक हाकम अली ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता नीट पेपर लीक होने के कारण पीड़ा झेल रहे देश के करोड़ों स्टूडेंट्स और उनके परेशान अभिभावकों की आवाज बनकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होना सीधे तौर पर सरकार का बड़ा फेल्योर है।
केंद्र सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं-मनोज मेघवाल
सुजानगढ़ विधायक व चूरू जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के सामने यह स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। मेघवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने शिक्षा बजट को आधा कर दिया है। सरकारी स्कूलों में लगातार नामांकन कम हो रहे हैं। कोचिंग संस्थान आज एक बड़े व्यापार के रूप में विकसित हो चुके हैं। बार-बार होने वाले पेपर लीक सरकार की कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाते हैं।
हमने बनाए सख्त कानून-पूसाराम गोदारा
रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं, लेकिन हमारी सरकार ने इसे रोकने के लिए तुरंत कड़े और सख्त कानून बनाए। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी की यह मुहिम अब जिला स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक जाएगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस दौरान विधानसभा प्रभारी दिनेश कस्वां ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में चूरू की निवर्तमान सभापति पायल सैनी, जिला सचिव रियाजत खान, ओबीसी जिलाध्यक्ष नारायण बालान, दीवानसिंह भानीसरिया, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, विद्याधर बेनीवाल, देहात अध्यक्ष नरेन्द्र बेनीवाल, सविता राठी, निवर्तमान उप सभापति अमित मारोठिया, इदरीश गौरी, शेर मो. क्याल, मुकुल मिश्रा, हितेश जाखड़, निवर्तमान पार्षद इकबाल खान, मधु बागेरचा, विजय बटेसर, तरूण सियोता, अजय ढ़ेनवाल, रामनिवास गुर्जर, कन्हैयालाल माली, बशीर खान फौजी, इकबाल खान धोलिया, मो. सफी खान, रेखाराम मेहरड़ा, डॉ. रामेश्वर दूसाद, केशराराम गोदारा, हनुमानाराम महिया, पवन रांकावत, खींवाराम मेहरड़ा, फारूक भुट्टा, रिजवान कूकड़ा, राजकुमार इंदौरिया, बजरंग सैन, अविनाश लीलड़ सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225445


