[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री प्रज्ञापीठ भूरीकुड़ी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गायत्री जयंती एवं पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का 36वां महापरिनिर्वाण दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गायत्री प्रज्ञापीठ भूरीकुड़ी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गायत्री जयंती एवं पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का 36वां महापरिनिर्वाण दिवस

गायत्री प्रज्ञापीठ भूरीकुड़ी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गायत्री जयंती एवं पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का 36वां महापरिनिर्वाण दिवस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में चुंगी नंबर तीन के पास स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ भूरीकुड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में गायत्री जयंती एवं संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का 36वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मौन गायत्री मंत्र जाप से हुई। इसके बाद भव्य गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण, विश्व शांति, जनसुख एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। सामूहिक गायत्री मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में आचार्य की भूमिका निभा रहे गायत्री परिवार के तहसील सह-समन्वयक अशोक कुमार दायमा ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन, व्यक्तित्व और उनके महान विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य ने समाज को नैतिकता, आत्मिक उन्नति और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आचार्य के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बद्री प्रसाद तंवर ने गायत्री मंत्र की वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र व्यक्ति के मानसिक, आध्यात्मिक और नैतिक विकास का आधार है। साथ ही उन्होंने सभी को युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के पदचिह्नों पर चलते हुए ‘युग निर्माण’ के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मदनलाल सैनी, खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रम असवाल, सरिता देवी, नीतू सैनी, डिंपल तंवर, देविका तंवर, कविता सैनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles