मंड्रेला में निःशुल्क सैनिक इंस्टीट्यूट एवं कन्या लाइब्रेरी का शुभारंभ
गरीब, असहाय एवं दिव्यांग बेटियों को मिलेगी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : सुनील कुमार शर्मा
मंड्रेला : क्षेत्र की गरीब, असहाय एवं दिव्यांग बेटियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को मंड्रेला में निःशुल्क सैनिक इंस्टीट्यूट एवं कन्या लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भामाशाह एवं समाजसेवी डॉ. विधान टी. रावल ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की पहल न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला भी है।
उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
लाइब्रेरी के संस्थापक रामवतार सैनी ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं दिव्यांग बेटियों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री, शांत अध्ययन वातावरण तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अनेक प्रतिभाशाली बेटियां संसाधनों के अभाव में अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं, ऐसे में यह लाइब्रेरी उनके लिए नई उम्मीद और अवसर का केंद्र बनेगी।
रामवतार सैनी ने समाज के सक्षम और जागरूक लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान भी किया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225445


