[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर झुंझुनूं में शीतल सेवा का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्जला एकादशी पर झुंझुनूं में शीतल सेवा का आयोजन

नेहरू मार्केट में राहगीरों को वितरित की जाएगी कोल्ड्रिंक और कुल्फी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को गांधी चौक स्थित नेहरू मार्केट में शीतल पेय एवं कुल्फी वितरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं, व्रतधारियों एवं राहगीरों को निःशुल्क कोल्ड्रिंक और कुल्फी वितरित की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार भीषण गर्मी और लू के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। निर्जला एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस व्रत में श्रद्धालु पूरे दिन जल ग्रहण किए बिना उपवास रखते हैं। ऐसे में सेवा भाव से किए जाने वाले इस प्रकार के आयोजन समाज में परोपकार और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।

आयोजकों ने बताया कि धर्म और सेवा का समन्वय भारतीय संस्कृति की विशेषता है। इसी भावना के साथ व्रतधारियों के साथ-साथ बाजार आने वाले लोगों को भी शीतल पेय और कुल्फी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।

नेहरू मार्केट के व्यापारियों और युवा संगठनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। गांधी चौक क्षेत्र में निर्जला एकादशी पर वर्षों से सेवा कार्यों की परंपरा रही है, जिसे इस वर्ष भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने तथा इस पुण्य कार्य का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles