उदयपुरवाटी थाने में CLG मीटिंग आयोजित, श्रीराम अखाड़ा और मोहर्रम को लेकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों संग कानून व्यवस्था पर की चर्चा, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा नवलगढ़ वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के सुपरविजन में आगामी त्योहारों को देखते हुए उदयपुरवाटी पुलिस थाने पर सीएलजी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सीएलजी बैठक तहसीलदार जे.आर. कुडी और थानाधिकारी रामपाल मीणा की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक के दौरान 24 जून को ‘श्रीराम का अखाड़ा’ तथा आगामी 25 व 26 जून को आयोजित होने वाले ‘मोहर्रम (ताजिया)’ के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित सीएलजी सदस्यों प्रबुद्ध नागरिकों और दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से संवाद कर त्योहारों को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, गरिमामय और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।
अफवाहों से बचने और सहयोग की अपील
थानाधिकारी रामपाल मीणा ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस और जनता दोनों की साझी जिम्मेदारी है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों पर नजर रखने और तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। सभी सदस्यों की सकारात्मक सहमति और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प के साथ मीटिंग का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225436


