[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रहे शेखावाटी के रत्न स्व. मदनलाल सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सैनी महासभा, झुंझुनूं नागरिक मंच एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम स्थानीय बगड़ रोड स्थित रामानुजन कोचिंग सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में झुंझुनूं शहर के विभिन्न समाजों के लोगों ने स्व. मदनलाल सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. सैनी के जनसेवा के प्रति समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन सादगी, अनुशासन और सेवा के सिद्धांतों पर आधारित रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में हजारों कार्यकर्ताओं को तैयार किया और उन्हें समाज व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. मदनलाल सैनी ने राजनीति में अनुशासन, विकास कार्यों के प्रति सक्रियता और जरूरतमंद लोगों की सहायता को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी, स्व. सैनी के भाई जगदीश सैनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एवं भारत स्वच्छता मिशन प्रभारी कमल कान्त शर्मा, स्वच्छता सह प्रभारी ताराचंद सैनी, नागरिक मंच जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, भाजपा नेता महेश बसावतिया, विप्र फाउंडेशन जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, राष्ट्रीय सैनी सभा जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी, प्रदेश महासचिव डॉ. शिवकुमार सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डीसी सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी ने किया। इस दौरान स्व. मदनलाल सैनी के परिवारजन भी मौजूद रहे।

Related Articles