[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंदूक की नोक पर हुईं लूट पीड़ित परिवार से मिले सांसद ओला, बोले- हरसंभव मदद करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बंदूक की नोक पर हुईं लूट पीड़ित परिवार से मिले सांसद ओला, बोले- हरसंभव मदद करेंगे

बंदूक की नोक पर हुईं लूट पीड़ित परिवार से मिले सांसद ओला, बोले- हरसंभव मदद करेंगे

झुंझुनूं : शहर के पीपल चौक में बंदूक की नोक पर हुई लूट की वारदात के बाद बुधवार को सांसद बृजेंद्र सिंह ओला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।

पीड़ित परिवार ने सांसद को पूरी घटना से अवगत कराया। सांसद ने सब्बीर सैय्यद व उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात का खुलासा करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। इस दौरान सुमेर सिंह महला, सुनील जानू, महेंद्र झाझड़िया, विद्याधर ज्यानी, पार्षद जुबेर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles