[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलटुदास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मेले में उमड़ी श्रद्धा, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पलटुदास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मेले में उमड़ी श्रद्धा, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी

पलटुदास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मेले में उमड़ी श्रद्धा, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : किशोरपुरा रोड स्थित मोरिंडा पलटुदास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार को वार्षिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बालाजी महाराज के दर्शन कर मन्नत मांगी।

मंगलवार रात राजेंद्र राव धानोता एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। बुधवार सुबह मंदिर परिसर में हवन किया गया, जिसमें 9 जोड़ों ने जनकल्याण की कामना को लेकर आहुतियां दीं। महाआरती के बाद बालाजी महाराज को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया।

भंडारे में देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। इसके बाद संत-महात्माओं का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर धाम के महंत रघुनाथ दास महाराज सहित कई संत-महात्मा, मंदिर कमेटी सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता पूरे आयोजन में सेवा व्यवस्था में जुटे रहे।

Related Articles