अणुव्रत समिति में विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक नियुक्त, एसीसी बुकलेट व पोस्टर का लोकार्पण
अणुव्रत समिति में विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक नियुक्त, एसीसी बुकलेट व पोस्टर का लोकार्पण
रतनगढ़ : स्थानीय तेरापंथ भवन सभागार में बुधवार को अणुव्रत समिति की वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में “हमारी ताकत, हमारा परिवार” विषयक अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (एसीसी) की बुकलेट और पोस्टर का लोकार्पण किया गया।
बैठक का शुभारंभ तेरापंथी सभा मंत्री तेजपाल सिंह गुर्जर ने अणुव्रत गीत के साथ किया। समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने गत वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। मंत्री नरेंद्र स्वामी ने आय-व्यय विवरण एवं प्रतिवेदन रखा।
इस अवसर पर समिति के विभिन्न प्रकल्पों को गति देने के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई। पर्यावरण जागरूकता के लिए अरुण रामगढ़िया, नशामुक्ति अभियान के लिए मोतीलाल तातेड़, अणुव्रत पत्रिका व बच्चों का देश के लिए तेजपाल सिंह गुर्जर, लेखक मंच के लिए परमेश्वरलाल गौड़, सर्व धर्म सद्भाव मंच के लिए वेदप्रकाश चौधरी, बालोदय एज्यु टूर के लिए दिलीप स्वामी, जीवन विज्ञान के लिए रामचंद्र पारीक तथा एसीसी के लिए नरेंद्र सांकृत्य को संयोजक बनाया गया।
कार्यक्रम में सुभाष चंद्र मीणा, प्रभात बील, मुकेश वर्मा, बजरंग लाल बोथरा, भैराराम प्रजापत, प्रवीण व्यास, प्रकाश तोसावड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225397


