रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था पवन
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था पवन
सरदारशहर : तारानगर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से भोलूसर निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रामनिवास जाट की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पवन कुमार बाइक से सरदारशहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल पवन को 108 एंबुलेंस से राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इमरजेंसी वार्ड प्रभारी हंसराज सारण और चिकित्सा स्टाफ ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया और परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मृतक के चाचा सीताराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
पवन कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था और पढ़ाई कर रहा था। उसकी एक बहन पिछले करीब तीन साल से कोमा में है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225399


