[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा शिविर में 14 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, राज्यमंत्री दर्जा नायक ने किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर में 14 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, राज्यमंत्री दर्जा नायक ने किया निरीक्षण

शहरी सेवा शिविर में 14 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, राज्यमंत्री दर्जा नायक ने किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगरपालिका कार्यालय सभागार में वार्ड संख्या 15 व 16 के लिए आयोजित शिविर का अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) राजेंद्र नायक ने औचक निरीक्षण किया।

नायक ने अधिकारियों की बैठक लेकर शिविर में प्राप्त आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की और आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। शिविर में मौके पर ही 14 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें 3 कृषि पट्टे, 1 नामांतरण, 1 पट्टा नवीनीकरण, 6 विवाह प्रमाण पत्र और 3 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए।

इसके अलावा आधार सीडिंग, जनाधार, राशन कार्ड, ई-केवाईसी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व बीपीएल जांच जैसे कार्य भी किए गए।

शिविर नोडल प्रभारी मुकेश कुमार स्वामी ने आमजन से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। अधिशासी अधिकारी द्वारका प्रसाद ने वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, रोड लाइट, नालियों, सड़कों और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Articles