मोहर्रम पर चांद रात की 7 तारीख को ताजियों के आगे मेहंदी की रस्म अदा कर अखाड़ों ने ली सलामी
मोहर्रम पर चांद रात की 7 तारीख को ताजियों के आगे मेहंदी की रस्म अदा कर अखाड़ों ने ली सलामी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय नई सड़क पर मोहर्रम की 7 तारीख को मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमामे हसन, हुसैन की शहादत पर छबील, नियाज़ का कार्यक्रम रखा गया। कोम काज़ियांन पूर्व सदर ज़ाकिर झारीयावाला ने बताया कि मोहर्रम की एक तारीख से 10 दिन चलने वाले आयोजन में चांद की 7 तारीख को मगलवार देर रात को मेंहदी रस्म का जुलूस, नई सड़क वार्ड नंबर 17 याकिल पीरजी के घर से ढ़ोल ताशा ओर अखाड़े के साथ निकाला।

मेंहदी का जुलूस, बहादुर सिंह कोठी होते हुए, पठान चौक, चमन बास से वार्ड नंबर 10 पहुंचने पर पार्षद इस्माइल भाटी ने साथियों के साथ छबील ओर नियाज का वितरण किया । इस दौरान कालू उस्ताद के अखाड़े के खिलाड़ियों में बच्चों, नौजवानों और खलीफाओं ने हैरतगंज करतब दिखाया । जुलूस मस्जिद नीलगरान चौक पर पहुंचा वहां पर मेहंदी की रस्म अदा की गई और अखाड़ा को सलामी का कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अली खान, सैयद अबरार अहमद कादरी, कोम काज़ियांन सदर संजय भाटी, चूरू जिला मुख्यालय कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, इरशाद भाटी का इस दौरान कार्यक्रम आयोजक पीरजी याकिल काज़ी, पार्षद प्रतिनिधि, नोमान सैय्यद, खुशी भाटी, युवा नेता इरफान भाटी, राजू अगवान, खादिम भाया, अकरम, तालिब, अल्ताफ खोखर, शरारत अली, मंसूर भींचर आदि ने साफा बांध कर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2225379


