[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद गांव की बेटी को मिली पीएचडी की उपाधि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद गांव की बेटी को मिली पीएचडी की उपाधि

संविधान से जुड़े विषय पर किया शोध, ग्रामीणों ने बधाई दी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद की निवासी सुनीता महला, बेटी राजेन्द्र प्रसाद खेड़ी, ने महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। सुनीता ने “73वें एवं 74वें संविधान संशोधन के पश्चात् स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की सहभागिता – राजस्थान के सीकर जिले के विशेष सन्दर्भ में” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध प्रो. डॉ. सरोज हारित के निर्देशन में संपन्न हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर जाजोद गांव के ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता की सफलता गांव की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। परिवारजनों ने बताया कि सुनीता ने यह मुकाम कठिन परिश्रम और लगन से हासिल किया है। उनका उद्देश्य भविष्य में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करना है।

Related Articles