जाजोद प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया राज्य स्तर पर होंगी सम्मानित
51 लाख के निर्माण कार्यों के लिए मिलेगा भामाशाह प्रेरक पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोद की प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया को राज्य स्तर पर भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 29 जून को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हाथों उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। प्रधानाचार्य तोबड़िया ने सत्र 2025-26 में भामाशाह बंशीलाल ढेनवाल को प्रेरित कर विद्यालय के भौतिक विकास हेतु 51 लाख रुपये के निर्माण कार्य करवाए थे। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब सुमन तोबड़िया को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सैनी, सरपंच महेंद्र कुड़ी, विद्यालय विकास प्रबंधन कमेटी के सदस्यों, ग्रामीणजनों और विद्यालय स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2225379


