निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 71 मरीजों ने उठाया लाभ, दमा, गठिया और मधुमेह रोगियों की हुई जांच
निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 71 मरीजों ने उठाया लाभ, दमा, गठिया और मधुमेह रोगियों की हुई जांच
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की प्रेरणा से जांगिड अस्पताल नवलगढ़ में निःशुल्क दमा, गठिया एवं मधुमेह रोगों का 143वां आयुर्वेदिक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 71 रोगियों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
यह शिविर शारदा क्रोपकेम बंबई के आर्थिक सहयोग से तथा सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन, अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा एवं श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक मैनेजर ओमप्रकाश मील ने किया। उन्होंने कहा कि अलायंस क्लब द्वारा आयोजित मधुमेह व दमा रोग शिविर आमजन के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। शिविर में स्वर्गीय कृष्णानंदजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दिल्ली से आए आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. महावीर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड ने बताया कि मरीजों को एक माह की उच्च गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मधुमेह रोग तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए सभी को समय-समय पर रक्त शुगर की जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक उपचार लेने वाले मरीजों के लिए यह शिविर वरदान साबित हो रहा है और प्रत्येक माह की 24 तारीख को शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में सह प्रांतपाल पंकज शाह, पूर्व प्रांतपाल मेजर डी.पी. शर्मा, डॉ. मनीष, डॉ. मीनाक्षी जांगिड़, डॉ. शिखरचंद जैन, प्रो. गिरधारी लाल, सीताराम घोड़ेला सहित अनेक गणमान्य लोग एवं जांगिड अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225363


