[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने सुनी आमजन की समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने सुनी आमजन की समस्याएं

ग्रामीण सेवा शिविर में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने सुनी आमजन की समस्याएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक ​

जेजूसर : राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत जेजूसर में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को जाना। शिविर के दौरान विधायक जाखल ने भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और पात्र लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में नेमीचंद, रामचंद्र, मेघसिंह, बाबूलाल, रामकुमार, श्याम सुंदर, बीरबल पीटीआई, मालाराम स्वामी, बजरंग स्वामी, सरपंच मंजू देवी, बिमला देवी, मदन, जयप्रकाश, सुभाष, रोहिताश, श्रवण, राजेश साहू, महेंद्र स्वामी, ताराचंद, महिपाल, प्रभात, मुकेश बलौदा, कपिल (सरपंच प्रतिनिधि), हंसराम, जयसिंह, उम्मेद एचरा, मुकेश कटारिया, राजेश एचरा, जुगल स्वामी सहित ग्रामीण एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles