बीएल रणवा को मिला ‘भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड’, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान
बीएल रणवा को मिला ‘भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड’, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : डूंडलोद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सचिव बनवारी लाल रणवा को भारत-भूटान संबंधों, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित भव्य समारोह में रणवा को यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें राजनयिक संबंध वियना अभिषरण अधिनियम 1972 तथा भारत-भूटान शांति एवं मैत्री संधि 1949 की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए शिक्षा, सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

समारोह में रणवा को G-25 राष्ट्रों के लिए ग्लोबल एम्बेसडर मनोनीत होने पर भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भूटान के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद लोकनाथ शर्मा, पूर्व भूटान सांसद आनंदराय, भूटान सांसद दासो ऋतुराज क्षेत्री, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक कुलदीप शर्मा सहित भारत-नेपाल के प्रबुद्धजन एवं विभिन्न देशों से आए विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। बीएल रणवा के सम्मान पर डूंडलोद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी सदस्यों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225363


