हरिपुरा में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने मार्ग कराया सुचारू
हरिपुरा में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने मार्ग कराया सुचारू
सीकर : लोसल नगरपालिका क्षेत्र के हरिपुरा में बुधवार को प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्रेवल सड़क से अतिक्रमण हटाया।
ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौहान और नगरपालिका अधिकारी ममता चौधरी के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण में सड़क के बीच पत्थर लगाने और तारबंदी कर मार्ग बाधित करने की स्थिति मिली।
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर रास्ता आवागमन के लिए खोल दिया। प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति को दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2225350


