[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यटन विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने खाटूधाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पर्यटन विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने खाटूधाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में पर्यटन विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी शुचि त्यागी ने बुधवार को दो दिवसीय मासिक मेले की तैयारियों तथा स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, मेला व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने मंदिर एवं मेला व्यवस्थाओं की जानकारी दी, जबकि जिला कलक्टर आशीष मोदी ने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों से अवगत कराया। प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने मास्टर प्लान, रिंग रोड तथा रींगस रोड पर अधूरे पड़े पैदल मार्ग सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी शुचि त्यागी ने कहा कि खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आगामी चरण में आवश्यक विकास कार्यों की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने मासिक मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के उपरांत प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने श्री खाटूश्यामजी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

Related Articles