[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ को मिली बड़ी सौगात: ₹49 लाख की लागत से लगेंगे तीन नए ट्यूबवेल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ को मिली बड़ी सौगात: ₹49 लाख की लागत से लगेंगे तीन नए ट्यूबवेल

सूरजगढ़ को मिली बड़ी सौगात: ₹49 लाख की लागत से लगेंगे तीन नए ट्यूबवेल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन 

सूरजगढ़ : नगर पालिका क्षेत्र सूरजगढ़ के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। कस्बे में पेयजल समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने ₹49.14 लाख की लागत से तीन नए ट्यूबवेल (नलकूप) स्थापित करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के जयपुर मुख्यालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों से मिली मंजूरी

सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.रामसिंह चेतीवाल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को देखते हुए श्रवण कुमार लगातार प्रयासरत थे। उनकी अनुशंसा पर ही तीनों ट्यूबवेलों की स्वीकृति मिली है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे नए ट्यूबवेल

सरकारी आदेश के अनुसार सूरजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में निम्न स्थानों पर नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे : को-ऑपरेटिव सोसाइटी क्षेत्र के पास सूरजगढ़ अनाज मंडी क्षेत्र में बरासिया कॉलेज के पीछे इन नलकूपों के शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी तथा गर्मी और जल संकट के दौरान लोगों को राहत मिलेगी।

लोगों में खुशी की लहर

तीन नए ट्यूबवेलों की स्वीकृति की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक श्रवण कुमार का आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन नलकूपों के चालू होने से सूरजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और हजारों लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

Related Articles