[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किरणपाल ने चिड़ावा एसडीएम का पदभार संभाला:उदयपुर के वल्लभनगर से ट्रांसफर होकर आई, समस्याओं का जल्दी समाधान प्राथमिकता

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किरणपाल ने चिड़ावा एसडीएम का पदभार संभाला:उदयपुर के वल्लभनगर से ट्रांसफर होकर आई, समस्याओं का जल्दी समाधान प्राथमिकता

किरणपाल ने चिड़ावा एसडीएम का पदभार संभाला:उदयपुर के वल्लभनगर से ट्रांसफर होकर आई, समस्याओं का जल्दी समाधान प्राथमिकता

चिड़ावा : चिड़ावा में आरएएस नरेश सोनी के उदयपुर नगर निगम में आयुक्त पद पर ट्रांसफर के बाद किरणपाल ने एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार को यह जिम्मेदारी संभाली। किरणपाल उदयपुर के वल्लभनगर एसडीएम पद से ट्रांसफर होकर चिड़ावा आई हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसीलदार रामकुमार पूनिया, नायब तहसीलदार बलबीर सिंह कुलहरि और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।

एसडीएम किरणपाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। साथ ही, सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाना भी उनके मुख्य फोकस में रहेगा। कार्मिक विभाग की सर्विस हिस्ट्री के अनुसार, किरणपाल आरएएस परीक्षा 2021 की टॉपर रही हैं। उन्होंने आरएएस परीक्षा 2021 में पूरे राजस्थान में तीसरी रैंक हासिल की थी। इससे पहले, वे सहकारिता विभाग में कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Related Articles