[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में पाइपलाइन टूटी, 30 फीट ऊंचा फव्वारा उठा:कई ढाणियों में सप्ताहभर से जलापूर्ति ठप; ग्रामीण बोले- समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में पाइपलाइन टूटी, 30 फीट ऊंचा फव्वारा उठा:कई ढाणियों में सप्ताहभर से जलापूर्ति ठप; ग्रामीण बोले- समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे

डाडा फतेहपुरा में पाइपलाइन टूटी, 30 फीट ऊंचा फव्वारा उठा:कई ढाणियों में सप्ताहभर से जलापूर्ति ठप; ग्रामीण बोले- समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी का फव्वारा लगभग 30 से 40 फीट ऊंचा उठ रहा है, जिससे रोजाना बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बह रहा है। वहीं, क्षेत्र की कई ढाणियों में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन में रिसाव के कारण हजारों लीटर पानी सड़क और आसपास के क्षेत्रों में बहकर बर्बाद हो रहा है।पेयजल की यह बर्बादी चिंताजनक है। कई परिवारों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग और पाइपलाइन के रखरखाव का कार्य कर रही कंपनी को कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। समय पर मरम्मत नहीं होने से पानी की बर्बादी और ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन, जलदाय विभाग और संबंधित कंपनी से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत करने और प्रभावित ढाणियों में नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles