लूट की झूठी सूचना दी, दो आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में फंसाने की साजिश, एक घंटे में खुलासा
लूट की झूठी सूचना दी, दो आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में फंसाने की साजिश, एक घंटे में खुलासा
नवलगढ़ : गोठड़ा पुलिस ने झूठी लूट की सूचना का महज एक घंटे में खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि झुंझुनूं पुलिस नियंत्रण कक्ष को चारण की ढाणी क्षेत्र से एक सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि कैंपर में आए बदमाशों ने एक चालक के साथ मारपीट कर 2 लाख 15 हजार रुपए लूट लिए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी जांच और पूछताछ में संदिग्ध लगी सूचना
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। प्रारंभिक जांच में लूट और मारपीट की घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद पुलिस ने सूचनाकर्ता से गहन पूछताछ की, जिससे पूरा मामला झूठा निकला। जांच में सामने आया कि सूचनाकर्ता की मुकुंदगढ़ निवासी राहुल के साथ पुरानी रंजिश थी। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को भ्रामक सूचना दी गई थी।
शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान झूठी सूचना देने वाले व्यक्तियों ने उग्र और अशांतिपूर्ण व्यवहार किया, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी। इस पर कार्रवाई करते हुए पबाना का बास निवासी 28 वर्षीय कैलाश और 22 वर्षीय आशीष कुमार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2224960


