ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:पिता गंभीर घायल, खाटूश्यामजी जा रहे थे, लिसाड़िया के पास हादसा
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:पिता गंभीर घायल, खाटूश्यामजी जा रहे थे, लिसाड़िया के पास हादसा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के लिसाड़िया गांव के पास अजीतगढ़-श्रीमाधोपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।
खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सत्यप्रकाश अपने बेटे विकास के साथ खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। लिसाड़िया के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे उनमें नाराजगी फैल गई। बाद में पुलिस पहुंची और लोगों ने उनके सामने अपना आक्रोश जताया। पुलिस ने मृतक विकास के शव को अजीतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल सत्यप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर
हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई सवाई सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2224960


