सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:पुलिस 3 दिन तक लगातार करेगी निगरानी; 26 जून की शाम को निकलेगा जुलूस
सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:पुलिस 3 दिन तक लगातार करेगी निगरानी; 26 जून की शाम को निकलेगा जुलूस
सीकर : सीकर में मोहर्रम पर्व पर 26 जून को जुलूस निकाला जाएगा। इससे पहले शहर में कोतवाली पुलिस की ओर से बुधवार को ड्रोन से छतों का सर्वे किया गया। लगातार 3 दिन तक जुलूस के रूट की ड्रोन से निगरानी होगी। बता दें कि 26 जून की शाम को मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा।
शहर कोतवाल SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- 25 जून को कत्ल की रात है। वहीं 26 जून को मोहर्रम पर्व पर जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के द्वारा रूट चेकिंग की गई थी। इसके बाद बुधवार को ड्रोन सर्वे किया गया। मोहर्रम पर्व तक लगातार जुलूस के रूट और शहर की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।


छतों पर कोई सामान मिला तो करेंगे चिह्नित
SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- सीकर में ड्रोन सर्वे में जिन छतों पर कोई सामान पड़ा मिला। उन्हें चिह्नित करके समाधान करवाया जाएगा। सीकर में इस बार भी सांप्रदायिक सौहार्द के साथ यह पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि सीकर में जाट बाजार और मोचीवाड़ा एरिया से मोहर्रम के जुलूस निकाले जाते हैं। दोनों एरिया से निकलने वाले जुलूस सालासर बस स्टैंड पर आकर मिलते हैं। इसके बाद यह कर्बला की तरफ जाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2224960


