श्रीमाधोपुर में मोहर्रम को लेकर सीएलजी बैठक:शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह
श्रीमाधोपुर में मोहर्रम को लेकर सीएलजी बैठक:शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व के संबंध में बुधवार को सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्रीमाधोपुर चौकी परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद शर्मा ने की।
बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजियों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सब इंस्पेक्टर शर्मा ने सभी समुदायों से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
ये रहे मौजूद
इस बैठक में मोहम्मद आबिद शेख, शाहिद मोहम्मद, हनीफ कुरेशी, रफीक कुरैशी, इमामुद्दीन तेली, शंकर महाजन, अशोक सोनी, रामकरण आचार्य, गजेंद्र सिंह शेखावत, बबलू, आसूचना अधिकारी राजवीर सिंह, एचएम थाना सागरमल और हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2224960


