रामपुरा गांव में सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों का विरोध:प्रशासन पर असमान मापदंड अपनाने का आरोप, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
रामपुरा गांव में सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों का विरोध:प्रशासन पर असमान मापदंड अपनाने का आरोप, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
रींगस : रींगस के दादिया रामपुरा गांव में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन सड़क की चौड़ाई के लिए अलग-अलग मापदंड अपना रहा है, जिससे पूरे गांव में एकरूपता नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन कहीं 27 फुट, कहीं 28 फुट और कहीं 32 फुट तक सड़क की चौड़ाई निर्धारित कर रहा है। उनका कहना है कि कुछ लोगों को राहत दी जा रही है, जबकि अन्य के निर्माणों, जैसे दुकानों के एक फुट हिस्से या मकानों के तीन-चार फुट छज्जों को अधिक प्रभावित किया जा रहा है।
समान मापदंड लागू करने की मांग
इस कथित भेदभाव के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर समान मापदंड लागू करने की मांग की। उन्होंने निष्पक्ष पैमाइश और कार्रवाई में पारदर्शिता बरतने की भी अपील की।
इस संबंध में राजस्थान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुमित गढ़वाल ने बताया कि एक स्थान पर न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) और दूसरे स्थान पर मंदिर होने के कारण वहां 2-3 फुट कम जगह ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर 32 फुट जगह ली गई है। प्रदर्शन के दौरान गीगाराम जाट, बलदेव राम, धीरज कुमार सहित कई महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2224954


