[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर-पिलानी मार्ग पर जलभराव, लोगों में आक्रोश:सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, कहा- समाधान नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर-पिलानी मार्ग पर जलभराव, लोगों में आक्रोश:सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, कहा- समाधान नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध

सादुलपुर-पिलानी मार्ग पर जलभराव, लोगों में आक्रोश:सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, कहा- समाधान नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध

सादुलपुर : सादुलपुर-पिलानी सड़क मार्ग पर पुलिया के पास गड्ढों में पानी हुआ। स्थानीय लोगों को इससे परेशानी हो रही है। इस समस्या से नाराज मोहल्लेवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आवाजाही बाधित हुई और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

सूचना मिलने पर थाना अधिकारी राजेश सिहाग मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

मोहल्लेवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आवाजाही बाधित हुई और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
मोहल्लेवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आवाजाही बाधित हुई और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

शुभराम, जयवीर, महावीर, सत्यवीर लाखलान, रामसिंह विशु, प्रकाश सारण, दीपचंद राहड़ और महावीर सिंघल सहित अन्य लोगों ने बताया- यह मार्ग न केवल पिलानी जाने का मुख्य रास्ता है, बल्कि इसी से अस्पताल तक भी पहुंचा जाता है। सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। लोगों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाकर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।

Related Articles