बाइक पर गिरा सांड, युवक हुआ चोटिल:गंभीर हालत में चूरू रेफर, पत्नी और बेटी के साथ खेत पर जा रहा था
बाइक पर गिरा सांड, युवक हुआ चोटिल:गंभीर हालत में चूरू रेफर, पत्नी और बेटी के साथ खेत पर जा रहा था
चूरू : चूरू में खेत पर जा रहे एक किसान की बाइक पर अचानक सांड गिर गया। इस हादसे में 45 वर्षीय किसान के सिर और आंख पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिसाऊ से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बिसाऊ निवासी ओमकरण (45) ने बताया कि वह अपनी पत्नी कविता और बेटी डिम्पल के साथ बाइक पर खेत जा रहे थे। यह घटना खीरदरसर बस स्टैंड के पास हुई, जब एक सांड अचानक उनकी चलती बाइक पर आ गिरा। हादसे में ओमकरण के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। हालांकि, उनकी पत्नी कविता और बेटी डिम्पल को कोई चोट नहीं लगी।
घायल का डीबी अस्पताल में इलाज जारी
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल ओमकरण को तुरंत एक निजी वाहन से बिसाऊ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। बिसाऊ अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल ओमकरण का डीबी अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2224955


