[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: चूरू जिले के 1624 यात्री करेंगे तीर्थ दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: चूरू जिले के 1624 यात्री करेंगे तीर्थ दर्शन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: चूरू जिले के 1624 यात्री करेंगे तीर्थ दर्शन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के तहत बुधवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी निकाली गई। योजना के तहत जिले से 1624 यात्रियों का चयन किया गया है।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व एसपी निश्चय प्रसाद एम ने चयनित लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। लॉटरी प्रक्रिया प्रभारी अधिकारी (विकास) सीईओ श्वेता कोचर की देखरेख में संपन्न हुई।

श्वेता कोचर ने बताया कि योजना के तहत जिले में कुल 2556 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयनित 1624 यात्रियों में 1477 यात्री रेल से जबकि 177 यात्री हवाई यात्रा के माध्यम से तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराकर सम्मान और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दे रही है।

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान डीओआईटी जेडी नरेश कुमार ने ऑनलाइन प्रक्रिया का डेमो प्रस्तुत किया। इस अवसर पर देवस्थान विभाग के अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles