डिजिटल मार्केटिंग से बदली अंजू देवी की जिंदगी, राजीविका से मिली नई पहचान
डिजिटल मार्केटिंग से बदली अंजू देवी की जिंदगी, राजीविका से मिली नई पहचान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजीविका गतिविधियों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। चूरू ब्लॉक की अंजू देवी ने डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण के जरिए अपने पारंपरिक बंधेज और बूंदी उत्पादों को नया बाजार दिलाया है।
एकता स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अंजू देवी पहले अपने उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजार और मेलों तक ही कर पाती थीं। राजीविका के डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण के बाद उन्होंने सोशल मीडिया, ऑनलाइन बिक्री, ब्रांडिंग और डिजिटल प्रचार के माध्यम से अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ाई। अब उनकी मासिक आय करीब 30 हजार रुपए तक पहुंच गई है।

अंजू देवी ने बताया कि डिजिटल माध्यमों से उन्हें नए ग्राहक मिले और व्यवसाय को नई दिशा मिली। अब वह अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार और डिजिटल तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
राजीविका डीपीएम भागचंद खारिया ने बताया कि जिले में अब तक ऑफलाइन 8412 और डिजिटल सखी वेबसाइट के माध्यम से 6219 महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़कर आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2224949


