राष्ट्र की एकता व लोकतंत्र की रक्षा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अहम योगदान : राजेंद्र राठौड़
राष्ट्र की एकता व लोकतंत्र की रक्षा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अहम योगदान : राजेंद्र राठौड़
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठोड़ ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अविस्मरणीय है। वे उनके बलिदान दिवस पर चूरू स्थित अपने आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राठौड़ ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जीवनभर अन्याय का विरोध किया और उनका मानना था कि अन्याय सहना भी उतना ही बड़ा अपराध है। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी देश के पहले उद्योग मंत्री रहे तथा देश की पहली औद्योगिक नीति उनके नेतृत्व में तैयार की गई। वे एक कुशल राजनेता, संगठनकर्ता और प्रशासक थे, जिन्होंने राष्ट्रहित और मानवता की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और विकसित भारत का था। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 हटाया जाना डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि डॉ. मुखर्जी संपन्न परिवार से होने के बावजूद राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चले और अपने जीवन को देशहित में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंच रही हैं, जिसके पीछे डॉ. मुखर्जी के आदर्श और संस्कार हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रभक्ति से भरा जीवन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बी. आर. अंबेडकर दोनों ने राष्ट्र निर्माण के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा और सिद्धांतों के लिए पद का त्याग करने से भी पीछे नहीं हटे।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संगठनात्मक योगदान और राष्ट्र की अखंडता के लिए दिया गया बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें डॉ. मुखर्जी के विचारों को आधार बनाकर कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, जिला मंत्री सत्तार खान, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल बालाण सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़ पूर्व प्रधान विक्रम सिंह कोटवाद प्रधान विनोद देवी, जिला उपाध्यक्ष मोहन खारडीया, नरेंद्र सैनी, रचना कोठारी, महेश मिश्रा, संदीप पाटिल, नंदू मोजसिया, भगीरथ सैनी, अगर जोया, दिनेश शर्मा, विमल जोशी, असलम डायर श्रीराम पीपलवा, आकाश सैनी, जयपाल सिंह टेकनेट, रजत शर्मा, हरीश वर्मा, श्रीराम सैनी, दीन दयाल खारडीया, नीरज जांगिड, प्रकाश नायक, महेंद्र चौबे, महेंद्र दाधीच, सी पी शर्मा, कपिल चंदेल, योगेश शर्मा, मोहन गढ़वाल, हेम सिंह शेखावत, मो शब्बीर, बाबू टेलर, कालू गौड, नारायण बेनीवाल, मुंशी खान, संदीप लुगरिया, मूलचंद धूत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2223969


