[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी में आम रास्ते पर जलभराव से ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाखनी में आम रास्ते पर जलभराव से ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग

लाखनी में आम रास्ते पर जलभराव से ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचायत लाखनी के वार्ड संख्या 9 में बरसात का पानी आम रास्ते में भर जाने से परेशान ग्रामीणों और महिलाओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग पर हर वर्ष बरसात के दौरान पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल आश्वासन मिलते हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीण बीड़दी चंद ने बताया कि रविवार रात उनकी माताजी का निधन हो गया था। रास्ते में पानी भरा होने के कारण शव यात्रा को भी जलभराव वाले मार्ग से निकालना पड़ा। वहीं ग्रामीण प्रह्लाद ने कहा कि मोहल्ले में पिछले कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला मनफूली देवी ने बताया कि मोहल्ले में स्थित पानी की टंकी से लोग पेयजल भरते हैं, लेकिन बरसात में रास्ता जलमग्न होने के कारण पानी लाने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीण ओम प्रकाश ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण मोहल्ले का एक प्राचीन कुआं धंस चुका है तथा पानी की टंकी के नीचे भी मिट्टी का कटाव हो गया है, जिससे टंकी के गिरने का खतरा बना हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। इसके अलावा जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में उचित जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए तथा सड़क को ऊंचा कर स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रशासक ने बताया मांग उचित

इस संबंध में ग्राम पंचायत लाखनी के प्रशासक महेश बाजिया ने कहा कि वार्डवासियों की मांग जायज है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र पहले आबादी क्षेत्र में शामिल नहीं था और कुछ वर्ष पूर्व ही इसे आबादी में परिवर्तित किया गया है। पंचायत की ओर से खंडेला विधायक को सड़क निर्माण के लिए मांग पत्र दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा, जिससे समस्या का समाधान हो सकेगा।

Related Articles