चारणवासी 33 केवी जीएसएस में भीषण आग:6 फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप, 5 से 7 दिन में बहाली की संभावना
चारणवासी 33 केवी जीएसएस में भीषण आग:6 फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप, 5 से 7 दिन में बहाली की संभावना
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के भादासर ग्राम पंचायत के गांव चारणवासी स्थित 33 केवी बिजली ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) में सोमवार को अधिक लोड के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते जीएसएस के महत्वपूर्ण उपकरण जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र के छह विद्युत फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना के बाद चारणवासी, बैजासर, राजलवाड़ा, अमरसर, राजासर बीकान और भादासर उतरादा सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। जीएसएस के बंद होने से 300 से अधिक कृषि कनेक्शन प्रभावित हुए हैं, जबकि अमरसर के लगभग 300 और चारणवासी के करीब 150 घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली भी बाधित हो गई है।

दमकल ने पाया आग पर काबू
5 से 7 दिन में बहाली की संभावना
सूत्रों के अनुसार, जीएसएस में हुए भारी नुकसान के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने में 5 से 7 दिन का समय लग सकता है, जिससे ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरदारशहर के अधिशाषी अभियंता एम.के. गोयल ने बताया कि 33 केवी जीएसएस में लोड बढ़ने से आग लगी, जिससे छह फीडर प्रभावित हुए हैं। विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी है और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
खेतों में सिंचाई के समय बढ़ी किसानों की परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में खरीफ फसलों, विशेषकर मूंगफली की सिंचाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप होने से किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और फसलों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
आंदोलन की चेतावनी
इधर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता भगवान राम जाखड़ ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो संगठन के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2224189


