[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 96वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की उठाई आवाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 96वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की उठाई आवाज

भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 96वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की उठाई आवाज

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना लगातार 96वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा लगाए गए कथित मुकदमों को वापस लेने, सती माता आम रास्ते पर लगाए गए गेट हटाने, अभ्यारण्य से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

धरने की अध्यक्षता जुगल किशोर सैनी ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।

धरना स्थल पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान गोकुलचंद सैनी, सुरेश कुमार, बहादुर मल नागर, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाश संत, पवार रोहित, उमेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, नवल, रोहिताश हलवाई, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपीराम सैनी, सुगनलाल, अशोक कुमार जांगिड़, सुभाष चंद्र, सीताराम कुमावत, अमन दीनदयाल नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles