[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकुमारपुरा में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:सात लोग घायल, दो गंभीर घायलों को जयपुर-नीमकाथाना रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकुमारपुरा में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:सात लोग घायल, दो गंभीर घायलों को जयपुर-नीमकाथाना रेफर

रामकुमारपुरा में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:सात लोग घायल, दो गंभीर घायलों को जयपुर-नीमकाथाना रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रामकुमारपुरा पंचायत की ढाणी काजर वाला में देर शाम जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह विवाद एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों के बीच चल रहा था। देर शाम हुए झगड़े में लाठियां और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया।

घटना में सात लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को दो एंबुलेंस 108 की सहायता से खेतड़ी के राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, एक को जयपुर और एक को नीमकाथाना रेफर किया गया। झगड़े की सूचना मिलते ही खेतड़ी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया – अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। रिपोर्ट मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य घायलों का इलाज राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में जारी है।

Related Articles