तुर्कानी जोहड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह:सेना, शिक्षा, बैंकिंग क्षेत्र में चयनित युवाओं का हुआ सम्मान, ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं
तुर्कानी जोहड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह:सेना, शिक्षा, बैंकिंग क्षेत्र में चयनित युवाओं का हुआ सम्मान, ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं
नवलगढ़ : नवलगढ़ की तुर्कानी जोहड़ी में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में भारतीय सेना, शिक्षक पद और बैंक मैनेजर पद पर चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शौर्य कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, हरिराम पुत्र सरदार सिंह गोदारा, जतिन पुत्र मुकेश कटेवा, श्रीचंद सिंह पुत्र हरलाल सिंह मिठारवाल और संगीता पुत्री श्रीराम सैनी शामिल थीं।
इस दौरान भाजपा नेता राजेश कटेवा ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश कटेवा, बीरबल रणवा, हरलाल कटेवा, हरलाल मिठारवाल, नारायण महला, फूलसिंह रणवा (पीटीआई) सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222438


