[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की महिला आतंकी गिरफ्तार:स्लीपर सेल के तौर पर एक्टिव थी, सोशल मीडिया से टेररिस्ट संगठन से जुड़ी थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की महिला आतंकी गिरफ्तार:स्लीपर सेल के तौर पर एक्टिव थी, सोशल मीडिया से टेररिस्ट संगठन से जुड़ी थी

जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की महिला आतंकी गिरफ्तार:स्लीपर सेल के तौर पर एक्टिव थी, सोशल मीडिया से टेररिस्ट संगठन से जुड़ी थी

जयपुर : जयपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला स्लीपर सेल को राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला बबीता (37) मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। उसे जयपुर में वाटिका क्षेत्र से रविवार को हिरासत में लिया गया।

यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलीजेंस से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बबीता का कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा के जरिए ब्रेनवॉश किया गया था। बबीता को आतंकी संगठन के लिए तैयार किया जा रहा था।

ATS के SP मनीष त्रिपाठी ने बताया- जांच एजेंसियों को जानकारी मिली कि बबीता की पाकिस्तान जाने की इच्छा थी। उसके धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास किए जाने की भी बात सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां बबीता के सोशल मीडिया गतिविधियों और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। त्रिपाठी ने बताया- महिला बबीता को 27 जून तक रिमांड पर लिया गया है।

जांच एजेंसियां महिला का नेटवर्क खंगाल रही ATS और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पता लगा रही हैं कि बबीता का संपर्क किन लोगों से था। बबीता को किसने प्रभावित किया और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी जुटा रही हैं।

3-4 महीनों से ट्रैक कर रहे थे

ATS के SP मनीष त्रिपाठी ने कहा- सोशल मीडिया और अन्य जगह हम सर्विलांस करते रहते हैं। 3-4 महीनों से संदिग्ध गतिविधियों के कारण महिला को ट्रैक कर रहे थे। मूलरूप से सवाई माधोपुर की रहने वाली महिला जयपुर के वाटिका क्षेत्र में रहती है। महिला वॉटसएप सहित अन्य सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़ी थी। संगठनों से महिला का संपर्क स्टेबिलिस हो गया है।

10-15 साल पहले हुई थी शादी, मोबाइल डेटा किया डिलीट

महिला के मोबाइल से पाकिस्तान को डॉक्यूमेंट सहित अन्य जानकारी भेजी गई है। अभी जांच प्राइमरी स्तर पर है। महिला ने मोबाइल का डेटा मिटा दिया है। उस डेटा को रिकवर किया जा रहा है। इसके बाद अन्य सबूत मिल सकेंगे। महिला को रुपए देने सहित दूसरे देश जाने संबंधी मामले की जांच की जा रही है।

37 वर्षीय महिला बबीता की शादी करीब 10-15 साल पहले हुई थी। वह अभी वाटिका क्षेत्र में रिटायर पिता के साथ रहती है।

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी भी जयपुर में रहा था, देश छोड़कर भागा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ ने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया था। निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए। इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया। फिर देश से भाग निकला। भागने के बाद उसके सऊदी अरब में छिपने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार, साल 2023 में आतंकी खरगोश नूंह-मेवात से जयपुर आया था और अगस्त 2024 तक जयपुर में रहा।

Related Articles