रैफर मरीज को एम्बुलेंस से उतारा, हंगामा:सीएचसी में परिजनों और ग्रामीणों का विरोध, सीएमएचओ बोले- जांच करवाएंगे
रैफर मरीज को एम्बुलेंस से उतारा, हंगामा:सीएचसी में परिजनों और ग्रामीणों का विरोध, सीएमएचओ बोले- जांच करवाएंगे
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रैफर किए गए एक घायल मरीज को एम्बुलेंस से नीचे उतारने के आरोप के बाद परिजनों, ग्रामीणों और अस्पताल कर्मियों ने विरोध जताया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां एम्बुलेंस कर्मचारियों और परिजनों के बीच बहस हुई।
जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुरा निवासी अमरचंद पुत्र मालाराम किसी विवाद में घायल हो गया था। उसके एक हाथ में गंभीर फ्रैक्चर होने पर सीएचसी के डॉ. अनुराग ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर रैफर कर दिया। गुढ़ागौड़जी में उस समय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण चंवरा से 108 एम्बुलेंस बुलाई गई थी।
परिजनों का आरोप है कि मरीज को एम्बुलेंस में लिटाने और रेफरल प्रक्रिया पूरी होने के बाद चालक व ईएमटी ने उसे नीचे उतार दिया। उन्होंने मरीज को दूसरी गाड़ी से ले जाने की बात कही। इस पर परिजनों और मौजूद ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया।
अस्पताल कर्मियों ने भी एम्बुलेंस स्टाफ से मरीज को नियमानुसार सीकर पहुंचाने का आग्रह किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने और शिकायत की बात सामने आने के बाद एम्बुलेंस कर्मी मरीज को लेकर सीकर के लिए रवाना हो गए। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
झुंझुनूं के सीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। 108 एम्बुलेंस प्रबंधन को शिकायत भेजी गई है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222427


