[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में शहीद सुमेर सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण:वीरांगना को भी किया सम्मानित; विधायक बोले- शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में शहीद सुमेर सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण:वीरांगना को भी किया सम्मानित; विधायक बोले- शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य

गोठड़ा में शहीद सुमेर सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण:वीरांगना को भी किया सम्मानित; विधायक बोले- शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य

नवलगढ़ : गोठड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में सोमवार को शहीद सुमेर सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल थे।

विधायक विक्रम सिंह जाखल और माधवदास महाराज सहित अन्य अतिथियों ने शहीद सुमेर सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक जाखल ने शहीद की वीरांगना सुमन कंवर और उनकी माता चंद्रकंवर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जाखल ने कहा कि शहीदों और उनके परिवारजनों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। जाखल ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र वीरों की धरती रहा है और शहीद सुमेर सिंह शेखावत ने मात्र 24 वर्ष की आयु में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

माधवदास महाराज ने अपने संबोधन में शहीदों को देवता से कम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनका सम्मान और स्मरण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने शहीद सुमेर सिंह शेखावत के जीवन, संघर्ष और उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर गोठड़ा प्रशासक अर्जुन वाल्मीकि, एनएसजी कमांडो सुभाषचंद्र, नेकीराम पूनिया, श्रवण सिंह शेखावत, पूर्ण सिंह शेखावत, मोहर सिंह दूत, हितेश थोरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles