राजोता में EWS आरक्षण नियमों के सरलीकरण की मांग:प्रबुद्धजनों की बैठक में 28 जून की झुंझुनूं सभा को सफल बनाने का आह्वान
राजोता में EWS आरक्षण नियमों के सरलीकरण की मांग:प्रबुद्धजनों की बैठक में 28 जून की झुंझुनूं सभा को सफल बनाने का आह्वान
खेतड़ी : खेतड़ी के राजोता में रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आरक्षण नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। तहसील क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने इसमें भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता यशवर्धन सिंह शेखावत ने की।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को शिक्षा और सरकारी सेवाओं में अवसर देना है। हालांकि, वर्तमान नियम और प्रक्रियाएं जटिल होने के कारण पात्र अभ्यर्थियों को कठिनाई हो रही है। इसलिए नियमों को सरल, पारदर्शी और व्यवहारिक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर अजय सिंह शेखावत, विजय सिंह निर्वाण, सूबेदार लक्ष्मण सिंह निर्वाण, राजकुमार सिंह निर्वाण, राम सिंह लंबरदार, दिलीप सिंह निर्वाण, कैप्टन शेर सिंह, हनुमान सिंह निर्वाण, महीपाल सिंह निर्वाण, आमवीर सिंह निर्वाण, वीर सिंह निर्वाण, अजीत सिंह तंवर, सूबेदार किशोर सिंह, विनोद सिंह नरूका, जगदीश सिंह सैनी, सूरजभान सिंह, कल्याण सिंह, अमित सिंह, किशन सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, धर्मपाल सिंह निर्वाण और प्रवीण सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक के दौरान ईडब्ल्यूएस आरक्षण के सरलीकरण के लिए तैयार किए गए जनजागरण पत्रक का विमोचन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पात्र युवाओं को आरक्षण का वास्तविक लाभ दिलाने के लिए नियमों में सुधार जरूरी है। साथ ही, 28 जून को झुंझुनूं में प्रस्तावित सभा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222427


