गोरीर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
योग प्रशिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ‘योग से स्वस्थ जीवन’ के संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिमला क्षेत्र के गोरीर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेद औषधालय में रविवार सुबह योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा के नेतृत्व में प्रातः 6:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा एवं महिला योग प्रशिक्षक अनिता कुमारी ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम तथा ध्यान सहित विभिन्न योगासन करवाए। उन्होंने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा ने कहा कि योग दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है तथा प्रतिदिन 20 से 30 मिनट योग करने से तनाव, मोटापा सहित अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र सिंह मान एवं डॉ. पूजा ने योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा, अनिता कुमारी, आयुर्वेद कम्पाउंडर कंवर सिंह तथा आशा सहयोगिनी लक्ष्मी, पूजा, सीता और राजबाला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। योग सत्र में आयुर्वेद औषधालय के कर्मचारियों, ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ सभी योगासन किए और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में डॉ. पूजा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।
इसी प्रकार राजकीय महादेवी खेडवाल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शिमला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिमला, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिमला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरीर, राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गोरीर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा, रवा, दुधवा, मांदरी, टीबा एवं बसई में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220909


